राज्य रेडक्रास सोसायटी ने किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सोसायटी द्वारा नाग देवता राम मंदिर अन्नाडेल शिमला में हिमाचल प्रदेश दंत चिकित्सालय शिमला के तत्वावधान में एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें लगभग 200 लोगों के दांतों की जांच की गई। विभिन्न प्रकार की दंत चिकित्सा मोबाइल डेंटल वैन में प्रदान की गई।


उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश दंत चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशु गुप्ता एवं पब्लिक हैल्थ डेन्टस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज का आभार प्रकट व्यक्त किया।

इस अवसर पर बच्चों को टूथब्रश भी वितरित किए गए। शिविर में डॉ. शैलजा वशिष्ट डॉ. अतुल सांख्यान, डॉ. नितिका व उनकी टीम के अतिरिक्त राज्य रेडक्रॉस अस्पताल अनुभाग की उपाध्यक्ष मधु सूद व मानद सचिव डॉ. किमी सूद और राज्य रेडक्रॉस के सदस्यों ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी का शवाड़ लवी शिशिर उत्सव देवताओं की विदाई के साथ सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

Sat Nov 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी के शबाड़ में दो जिलों की सरहद पर मनाया जाने वाला प्राचीन तीन दिवसीय शबाड़ लवी शिशिर उत्सव शनिवार को अतिथि देवता बैंशी महादेव व देवता माहूंनाग की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन […]

You May Like

Breaking News