file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

त्रिलोक सूर्यवंशी बने सेंट्रल वॉर रूम में मण्डी संसदीय चुनाव क्षेत्र के को- आडिनेटर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बैजनाथ

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी को सेंटरल वार रुम में लोक सभा संसदीय क्षेत्र मण्डी का को – आडिनेटर नियुक्त किया है।

त्रिलोक सूर्यवंशी भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश से वर्ष 2020 में सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और इसी वर्ष इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

वर्ष 2021 में त्रिलोक सूर्यवंशी को पार्टी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ का महासचिव नियुक्त किया। इस दौरान त्रिलोक सूर्यवंशी ने बैजनाथ चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लगभग नए 500 सदस्य बनाए।

वर्ष 2022 में पार्टी हाई कमान ने त्रिलोक सूर्यवंशी को जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा का उपाध्यक्ष बनाया। वर्ष 2021 में नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में त्रिलोक सूर्यवंशी को पार्टी ने वार्ड 14 का पर्यवेक्षक बनाया था।
सेंटरल वार रुम में लोकसभा चुनाव मंडी संसदीय क्षेत्र का को-आडिनेटर बनाए जाने पर त्रिलोक सूर्यवंशी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला,पार्टी प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्षा के राजनीतिक सचिव एवं सेंटरल वार रुम के अध्यक्ष अमित पाल का आभार व्यक्त किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- परवाणु में बेकाबू ट्रक ने कार व बाइक को कुचला ,2 की मौत 3 घायल

Mon Feb 12 , 2024
एप्पल न्यूज, परवाणू सोलन सोलन जिला के परवाणु बॉर्डर के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां एक बेकाबू ट्रक ने कार व बाइक को कुचल डाला। हादसे में दो की मौत व तीन घायल व दो सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 5 बजे […]

You May Like

Breaking News