बधाई- लोक गायक डा. कृष्णलाल सहगल कोमिलेगा “संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भारत सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक डा. कृष्णलाल सहगल को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

भारत सरकार की उच्च स्तरीय राष्ट्रीय चयन समिति देश भर के 92 प्रतिष्ठित कलाकारों का चयन विविध विधाओं में कार्य के लिए चयन किया है।

यह पुरस्कार हिमाचली संगीत की अनूठी पहचान और देव धरा की विशुद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। भारत की राष्ट्रपति शीघ्र ही नई दिल्ली में एक समारोह में इन कलाकारों को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचली लोक संगीत के व्यापक प्रचार-प्रसार और विश्ष्टि योगदान के लिए डा. सहगल को अनेक राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें हिमाचल गौरव पुरस्कार भी शामिल है।

आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित प्रदेश की अनेक अग्रणी संस्थाओं ने उनके योगदान को सराहते हुए सम्मानित किया है। हिमाचल की लोक संस्कृति और यहां के लोग संगीत की अलग पहचान बनाए रखने के लिए इन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

डा. कृष्णलाल सहगल ने कंठ संगीत में पी.एच.डी की डिग्री उपाधि हासिल की है तथा अनेक वीडियो और वीडियो एल्बम निकलाने के साथ-साथ कई पुस्तकों का लेखन भी किया है।

उनके अनेक शिष्य आज संगीत जगत में नाम रोशन कर रहे हैं जिनकी तादाद बाॅलीवुड तक है। पिछले पांच दशकों के दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल लोक संगीत को नए आयाम दिए हैं और नवोदित कलाकारें के लिए प्रेरणा-स्त्रोत बने हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बगावत- सुक्खू और बागियों मे सुलह का आसार नहीं, अब सुधीर समर्थक 5 नामित पार्षद MC धर्मशाला से हटाए

Sun Mar 3 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं लग रहा है. कम होने के बजाय ये तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है. क्योंकि सुक्खू सरकार अब बागियों को निशाने पर लेकर उन पर गाज गिरने जो लग गई है. सुक्खू सरकार ने अब सुधीर शर्मा के […]

You May Like