“खाई” पाटने के लिए काग्रेस ने बनाई “कोर्डिनेशन कमेटी”, 6 सदस्यों में 3 सरकार 3 संगठन के

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल सरकार और पार्टी संगठन के बीच उपजे विवाद को शांत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सुझाव पर पार्टी ने 6 सदस्यीय कोर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया है।

सरकार और संगठन के बीच पड़ी “खाई” को पाटने के लिए काग्रेस ने पहली बार इस तरह की “कोर्डिनेशन कमेटी” बनाई है। इस कमेटी में 6 सदस्य नियुक्त किए गए हैं जिन में 3 सरकार और 3 संगठन से लिए गए हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेशों में सरकार की ओर से खुद सीएम सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और धनी राम शांडिल को सदस्य बनाया गया है।

वहीं संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राम लाल ठाकुर और कॉल सिंह ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

इनका कार्य सरकार और संगठन के बीच तालमेल से प्रदेश और पार्टी हित में फैसले लेने का होगा। क्योंकि वर्तमान में तालमेल की कमी ही नहीं कहीं दूर दूर तक भी सामंजस्य नजर नहीं आ रहा। सभी अपने अपने बयान से राजनीति की आग को हवा दे रहे हैं।

देखना होगा ये कमेटी क्या रंग लाती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP के लोकतंत्र की हत्या के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे, जनता "जन बल" से हराएं "धन बल" की शक्ति- सुक्खू

Mon Mar 11 , 2024
अर्की विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किएअर्की में मिनी सचिवालय तथा दाड़लाघाट में संयुक्त कार्यालय निर्मित करने की घोषणा की एप्पल न्यूज, अर्की सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के […]

You May Like

Breaking News