IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कंगना रनौत का “चैलेंज”- वो मेरी फिल्म का एक डायलॉग बोल दे, “मैं राजनीति क्या भारत छोड़ दूंगी”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मनाली

मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने CPS सुंदर ठाकुर को खुला “चैलेंज” दे डाला है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कंगना ने भरी सभा में मंच से कहा कि वो मेरी फिल्म का एक डायलॉग बोल दे तो “मैं राजनीति क्या भारत छोड़ दूंगी”।

असल में हुआ यूं कि सुंदर ठाकुर ने एक बयान में कहा कि कंगना मुंबई से यहां आती है धीन चक ढीन चक कर के चली जाती है वो राजनीति क्या जानें।

इस पर कंगना ने सीधा हमला कर खुला चैलेंज दे डाला है। मनाली में हुई एक जनसभा में कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे और कहा कि मुझे भाजपा का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस बार-बार मेरा अपमान कर रही है और मुझे अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्या मैंने मुंबई में जाकर अपनी जगह खुद बनाई इसलिए इस पुरुष प्रधान समाज को तकलीफ पहुंची है। उन्होंने कहा कि आज मंडी की बेटी राजनीति में अपना भविष्य ढूंढ रही है तो कांग्रेस को मिर्ची क्यों लग रही है।

उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के तथाकथित नेता मुझे डरा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बाप दादाओ का जमाना गया। मुंबई में भी इन्हीं राजा दादाओ का दबदबा होता था।

कंगना ने कहा कि राजनीति एक भाव है जो मुझमे अपने आप आया है l उन्होंने कहा कि मैं लोगों की सेवा करना चाहती हूं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- आनी के कोटासेरी में कार हादसा- 4 लोगों की मौत

Fri Apr 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लूजिला कुल्लू में आनी के ग्राम पंचायत कोटासेरी में एक निजी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मारुति कार ढांक से खाई में जा गिरी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की […]

You May Like

Breaking News