IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आपदा के पैसे को लूटने का काम कांग्रेस ने किया- कंगना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस लूटपाट के बजाय कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई।

आज हम पूछना चाहते हैं कि महिलाओं की 1500 की गारंटी कहां गई ?युवाओं को 5 लाख का रोजगार कहां गया? बागबानों ने अपनी फलों का दाम खुद तय करना था वह भी नहीं हुआ।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि अब फॉर्म भरो दौर फिर हिमाचल प्रदेश में आ गया है इससे हमे सतर्क रहना है झूठी गारंटी को पूरी करने के लिए झूठ फॉर्म बनाना कांग्रेस के नेताओं की पुरानी चाल है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नए भारत निर्माण हेतु कदम से कदम मिलाकर चलना होगा भारत को विकसित भारत बनाने में पूर्ण योगदान देना होगा।
हमने हिंदू युवा महिला विरोधी कांग्रेस का अंश तक हिमाचल प्रदेश से खत्म करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार पूछते हैं कि आपदा के समय भाजपा ने क्या किया। हम बताना चाहेंगे कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को 1782 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की इसके उपरांत 11000 घर प्रदेश के लिए स्वीकृत किए।

हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आपने जो केंद्र से पैसा आया उसका क्या किया ऐसा प्रतीत होता है कि आप सभी ने इस पैसे को मिल बांट कर खा लिया।

इस पैसे को आपने जनता तक पहुंचने ही नहीं दिया कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और जननी ही रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- विक्रमादित्य "मंडी" सुल्तानपुरी "शिमला" से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, तीसरी सूची में 16 नाम फाइनल

Sat Apr 13 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। Iske मुताबिक विक्रमादित्य सिंह “मंडी” जबकि विनोद सुल्तानपुरी को “शिमला” से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। तीसरी सूची में कुल 16 नाम फाइनल की गए हैं। चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट […]

You May Like

Breaking News