सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश में बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी- प्रतिभा सिंह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। देश मे अमीरी व गरीबी के बीच की खाई  बढ़ी है। आज देश में 80 करोड़ से अधिक लोग गरीवी रेखा ने नीचे अपना जीवन बसर कर रहें है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा का लोकसभा में 400 पार का दावा विशुद्ध तौर पर पूरी तरह काल्पनिक है । उन्होंने कहा है कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है । इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के राष्ट्रीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा जाना प्रदेश कांग्रेस के लिये बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटे कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी।

रामपुर बुशहर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में प्रतिभा सिंह ने सभी से एकजुटता के साथ पूरे मनोबल से चुनाव प्रचार में डटने को कहा। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र उनकी  जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी है।

उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से इस बार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें भारी लीड मिले, इसके लिये उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देते हुए कहा कि  उन्हें घर घर जाकर  सभी लोगों को विक्रमादित्य सिंह के लिये वोट डालने को प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो को विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने वीरभद्र सिंह को  तीन बार व उन्हें  भी  इस क्षेत्र से तीन बार सांसद के तौर पर सेवा करने का मौका दिया इसके लिए वह सदैव इस क्षेत्र के लोगों के ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब इस बार  पार्टी ने एक अनुभवी युवा नेता विक्रमादित्य सिंह को इस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है और उसकी जीत सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह 9 मई को मण्डी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मण्डी आने को भी कहा। उन्होंने कहा कि उनके नामंकन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वह स्वयं भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात वह मण्डी संसदीय क्षेत्र के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विक्रमादित्य सिंह के लिये वोट मांगेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

संयुक्त किसान मंच

Thu May 2 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला संयुक्त किसान मंच की आज महत्वपूर्ण बैठक शिमला में आयोजित की गई। जिसमें मंच से जुड़े विभिन्न किसानों व बागवानों के संगठनों के नेतृत्व ने भाग लिया। इसमें संयोजक हरीश चौहान, सह संयोजक संजय चौहान, सोहन ठाकुर, आशुतोष चौहान, दीपक सिंघा, कुलदीप सिंह तंवर, राजिंदर चौहान, प्रताप […]

You May Like

Breaking News