भाजपा की “सर्जिकल स्ट्राइक”, मारकण्डा और चौधरी 6 साल के लिए निष्कासित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा ने सुबह सवेरे “सर्जिकल स्ट्राइक” कर दो नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ़ जाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले लाहौल स्पीति से पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और धर्मशाला से राकेश चौधरी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से जारी आदेशों में दोनों की प्राथमिक सदस्यता को भी तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

गौर हो कि कांग्रेस के बागीयों को टिकट दिए जाने से ये नाराज थे जिसके बाद दोनों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे निश्चित रूप से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान होना तय है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य का जयराम से सवाल- अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मण्डी के लिये क्या कुछ नया किया, कहां है "अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा"..?

Fri May 17 , 2024
एप्पल न्यूज, मंडीमण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह बताएं कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में मण्डी के लिये क्या कुछ नया किया। उन्होंने कहा कि जयराम मण्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक हवाई अड्डे के निर्माण […]

You May Like

Breaking News