Breaking- हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

इन सभी स्थानों पर 10 जुलाई को मतदान होगा जबकि 13 जुलाई को मतगणना के साथ ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इसी के साथ हिमाचल के तीन जिलों हमीरपुर, कांगडा और सोलन जिला में कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू हो गया है। जबकि अन्य 9 जिलों में सरकारी कामकाज बदस्तूर जारी रहेगा।

गौर हो कि तीन निर्दलीय विधायक सुक्खू सरकार की कामकाज से संतुष्ट थे और भाजपा में जाना चाहते थे। उन्होंने इस्तीफा दिया और साथ ही भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

इसके बाद मामला विधानसभा अध्यक्ष की कोर्ट में लटक गया जिसे हाल में निपटाया गया और तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया जिसके बाद अब उपचुनाव तय हो गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने वेतन न मिलने और अन्य मांगों को लेकर बायल-दत्तनगर में किया प्रदर्शन

Mon Jun 10 , 2024
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 412 मेगावाट ने मई माह के वेतन का भुगतान ना करने और 19 जून 2023 को दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर हुए समझौते को लागू न करने, काम के आधार पर पद न देने व अनुचित श्रम […]

You May Like

Breaking News