एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में बरसात के मौसम में डंगे गिरने और भूस्खलन से करोड़ांे का नुकसान होता है। ऐसे में सरकार अगर खस नाम की घास के पौधे को सड़कों के किनारे और भूस्खलन के लिए संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर लगवाये तो इससे भूस्खलन रोकने में शत प्रतिशत कामयाबी पायी जा सकती है। यह विचार विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा आयोजित पौधारोपण में केंद्रिय आयुष मंत्रालय में सलाहकार सदस्य डॉ0 राकेश पंडित ने व्यक्त किये। विश्व संवाद केंद्र शिमला ने ग्राम पंचायत पगोग के बडश में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 राकेश पंडित और कार्यक्रम अध्यक्ष में रूप में हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पाेरेशन से सेवानिवृत रणवीर सिंह झाल्टा उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत पगोग की प्रधान कृष्णा ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ और हिमाचल प्रांत पर्यावरण गतिविधि में सह संयोजक पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। बडश के स्थानीय पौधारिक्त स्थानों पर देवदार, बान, कैल, जंगली अनार और चिनार के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 राकेश पंडित ने बताया कि देशभर में प्राकृतिक औषधियों और जड़ी-बूटियों पर अनेक प्रकार रिसर्च हो रही है। जिससे पर्यावरण की अनेक समस्याओं से निजात मिल सकती है। डॉ0 राकेश पंडित ने कोरोना के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत में पर्यावरण प्रदुषण के कारण संतुलन बिगड़ गया है जिस कारण मनुष्य के लिए उपयोगी वातावरण मित्र जीवाणु समाप्त हो गये और कोरोना के विषाणुओं के फैलने में मद्द मिली। पंडित ने बताया कि उन्होंने सरकार को खस के पौधों के उपयोग के बारे में लिखा है ताकि प्रतिवर्ष भूस्खलन से होने वाली जान और माल की क्षति को कम किया जाये। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों से निपटने में आम लोगों की पर्यावरण को लेकर बढ़ी जागरूकता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम अध्यक्ष रणवीर झाल्टा ने पौधरोपण कार्यक्रमों को मानवता और विनम्रता उत्पन्न करने वाला बताया। स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर ने पौधारोपण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विश्व संवाद केंद्र सचिव प्रकाश भारद्वाज ने सभी विशिष्ठ अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद किया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्व केंद्र प्रमुख दलेल सिंह ठाकुर, आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, प्रांत सहप्रचार प्रमुख मोतीलाल गौतम, प्रैस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली, दैनिक जागरण राज्य ब्यूरो प्रमुख प्रकाश भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मेहरचंद, वरिष्ठ पत्रकार नीतू वर्मा, कृष्ण मुरारी और रविंद्र कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश
एप्पल न्यूज़, कुल्लू व्यास नदी में कूड़ा कचरा फैंकने के मामले पर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने नगर पंचायत भुंतर और उसके सफाई ठेकेदार पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना किया है। इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जुर्माना एक सप्ताह के भीतर सदस्य सचिव […]
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष सूद सभा संजय सूद ने कहा कि सूद सभा शिमला द्वारा राम मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार ने हिस्सा लिया। डॉ सिकंदर कुमार के राम मंदिर […]
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित एक समारोह में डॉ. संजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, एचपीएसएससी […]
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे-मील) योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी उप-निदेशकों (प्रारम्भिक शिक्षा) को सार्वजनिक वित्तीय प्रबन्धन सेवा (पीएफएमएस) के अन्तर्गत 6 अगस्त, 2022 को 3711.10 लाख […]