“जलप्रलय”- हिमाचल में आधी रात को आई बाढ़ में 108 फंसे, 55 रेस्क्यू, 6 शव बरामद, 61 मकान, 17 गाडियां, 38 पुल तबाह

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की आधी रात से पहली अगस्त की सुबह तक तीन जिलों शिमला, कुल्लू और मंडी में आई “जलप्रलय” में भारी तबाही हुई है। करीब 8 अलग अलग स्थानों पर बादल फटने से हर तरफ आई बाढ़ ने भयंकर रूप धारण किया और गांव के गांव और डैम अपनी चपेट में लेकर नेस्तनामूंद कर दिए।

आधी रात में जब सब सो रहे थे तो अचानक श्रीखंड कैलाश की पहाड़ियों में बादल फटने के बाद समेज खड्ड, कुर्पन खड्ड और मलाणा में आई बाढ़ में 108 फंसे, 55 रेस्क्यू, 6 शव बरामद, 61 मकान, 17 गाडियां, 38 पुल तबाह हो गए।

यही नहीं मलाणा प्रोजेक्ट का डैम टूट गया जिसका पानी पद्धर तक गया और तबाही मचाई। समेज़ गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गया और गांव का नामोनिशान मिट गया। 36 लोग लापता हो गए। प्रोजेक्ट भी तबाह हो गया।

इधर कुर्पन खड्ड ने बागीपुल को बर्बाद किया। पढ़ें कहां कितना नुकसान हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने आपदा प्रभावित समेज का किया दौरा, फौरी राहत के रूप में 50 हजार और किराए पर मकान के लिए 5000 रुपये की घोषणा

Fri Aug 2 , 2024
एप्पल न्यूज, समेज रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के रामपुर में बादल फटने के कारण प्रभावित हुए समेज क्षेत्र का दौरा कर राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इस दुःखद् घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति […]

You May Like

Breaking News