बागीपुल में बाढ़ प्रभावितों से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड

श्री खंड महादेव यात्रा मार्ग पर बादल फटने से  बागीपुल में हुए नुकसान का जायजा और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलने शनिवार को  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ  राजीव बिंदल बागीपुल पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कौल नेगी, आनी मंडल भाजपा अध्यक्ष योगेश भार्गव, महामंत्री नरोतम ठाकुर, योगेश वर्मा ,पंचायत समिति निरमंड के उपाध्यक्ष बिंद राम वर्मा स्थानीय पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर मौजूद रहे इस दौरान राजीव बिंदल ने तीन दिन पहले बागीपुल में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित से मिले। 

भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाढ़ प्रभावित योमा ठाकुर. निशा.खुशी राम.केसरी लाल सहित सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनके दुख दर्द सुने और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिन्होंने अपनो को खोया है। प्रदेश भाजपा का पूरा परिवार उनके साथ है ।उन्होंने कहा कि इस स्तिथि में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को मिलकर काम करने की आवश्यकता है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

"समेज" में जलप्रलय प्रभावितों की सहायता के लिए "हेल्प डेस्क" स्थापित, दानकर्ता सीधे SDM से करें संपर्क- DC

Sun Aug 4 , 2024
एसडीएम की अध्यक्षता में स्थापित हेल्प डेस्क दानकर्ताओं को लाभार्थियों और वस्तुओं की सूची मुहैया करवाएगा एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज गांव में बादल फटने से हुई भारी तबाही से प्रभावितों को सहायता सामग्री वितरित करने हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क दानकर्ताओं […]

You May Like

Breaking News