file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू के प्रिंसिपल एडवाइज़र गोकुल बुटेल ने की मिसाल पेश, आर्थिक संकट के बीच छोड़े सभी वेतन -भत्ते, “2.5 लाख नहीं सिर्फ़ 1 रुपये लेंगे वेतन”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

आर्थिक संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रिंसिपल एडवाइज़र गोकुल बुटेल ने सभी वेतन -भत्ते छोड़ दिए हैं। उन्हें सरकार से सेवाओं के एवज में हर माह 2.5 लाख रुपए वेतन मिलता था साथ ही अन्य भत्ते लेकिन अब वह सिर्फ़ 1 रुपये वेतन लेंगे।

गोकुल बुटेल ने प्रदेश की खराब आर्थिक हालत के बीच एक मिसाल पेश की है। वह भी ऐसे समय में जब बड़े बड़े नेता और अधिकारी सरकारी ख़ज़ाने से मोटी रकम ऐंठने के लिए जुगत भिड़ा रहे है।

वो अधिकारी जो लाखों रुपए कमाने के बाद भी लाखों की और इच्छा रख सरकार में बैठे रहते हैं। वहीं वो राजनेता जो बिना काम के केवल पैसा लपेटने में डटे हैं।

रिएंगेजमेंट और रि एंप्लॉयमेट या फिर चेयरमैन, OSD और सलाहकार जैसे पद पाकर खजाने में चपत लगाने में डटे है। जिससे प्रदेश को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही सरकार की छवि भी खराब हो रही है।

अब देखना होगा की गोकुल बुटेल द्वारा पेश इस अनूठी मिसाल का असर ऐसे नेताओं और अधिकारी कर्मचारियों पर होती है या फिर वह अपना उल्लू साधते रहेंगे।

इस बाबत राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला शहर में फिर से चलाया जाएगा ‘नो हॅार्न’ अभियान- उप-मुख्यमंत्री

Sun Aug 25 , 2024
प्रदेश में बांटी जाएगी ‘नो हॅार्न’ जागरूकता पुस्तिकाएंसीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी निगरानी के लिए लगाए जाएंगेे सीसीटीवी कैमरे एप्पल न्यूज, शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चलाई जा रही विभिन्न […]

You May Like

Breaking News