IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मणिमहेश यात्रा के दौरान “हेलीकाप्टर” हादसा टला, “पक्षी टकराने” के बाद की “सेफ लैंडिंग”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, भरमौर चम्बा

चंबा जिला में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से गौरीकुंड जाते समय हेलीकाप्टर के साथ पक्षी टकरा गया जिससे एक यात्री को हल्की चोटें आई हैं।

पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया तथा हैलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग भरमौर हेलीपेड में करवाई गई।

वहीं तकनीकी खराबी आ जाने से उक्त हैलीकाप्टर की सेवाएं फिलहाल यात्रियों को नहीं मिल पाएंगी।

जानकारी के अनुसार भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़़ेे इस हेलीकाप्टर के साथ बीच रास्ते में एक पक्षी जा टकराया जिससेे हैलीकाप्टर अनियंत्रित हो गया।

पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और बहुत आराम से हेलीकॉप्टर की सेफ लैंडिंग भरमौर हेलीपेड में करवाई।

इस हादसे में घायल हुई महिला यात्री को भरमौर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देनेे के बाद छुट्टी दे गई।

वहीं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि एक हैलीकाप्टर भरमौर से सवारियों को लेकर मणिमहेश के लिए निकला तो रास्ते में एक पक्षी हैलीकाप्टर के साथ जा टकराया।

इस हादसे में एक यात्री को हल्की चोटें आई जिसे भरमौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं पायलट की सूझबूझ सेे अन्य सवारियों को भी सुरक्षित भरमौर तक पहुंचाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन के पास मणिमहेश यात्रा के दौरान दो हैलीकाप्टर उपलब्ध थे। इसमें से एक हैलीकाप्टर के पक्षी के साथ टकराने से उसमें तकनीकी खराबी आई है जिसे रिपेयर करने की कोशिश जारी है।

वहीं दूसरा हैलीकाप्टर यात्रियों को अपनी सेवाएं दे रहा है। इसकी सेवाएं 11 सितम्बर तक हैं लेकिन अगर बुकिंग हुई तो 12 सितम्बर को भी हैली टैक्सी की उड़ानें करवाई जाएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुस्तकालयों के निरीक्षण के लिए गठित टीम ने किया सुन्नी महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण

Tue Sep 10 , 2024
एप्पल न्यूज़, सुन्नी शिमला अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पुस्तकालयों के निरीक्षण के लिए गठित टीम द्वारा महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय धामी के प्राचार्य डॉ जनेश कपूर द्वारा की गई। इस दल […]

You May Like

Breaking News