file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ननखड़ी क्षेत्र की लाइफ लाइन खमाडी सड़क को बजट प्रावधान के लिए आलाकमान का आभार- सतीश वर्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर बुशहर सतीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हमारी विधान सभा के लिए एक विशेष सौग़ात दी गई है जो काफ़ी वर्षों से चर्चा में थी। एक राजनीति का विषय बनी टिक्कर खमाड़ी सड़क तहसील ननख़री के लिए बजट का प्रबंध किया गया।

इसमें केवल 16 किलोमीटर की सड़क ही बन पाई थी लेकिन सड़क का काफ़ी काम अधूरा पड़ा था। सड़क का कार्य पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इस सड़क को प्राइऑरिटी के तौर पर लिया गया जिसके फलस्वरूप आज परिणाम आप सभी के सामने हैं।


इस सड़क के लिए पहले भी कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा करोड़ों रूपये ख़र्च किये गये हैं। आज उसी विकास को आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र के लिए कांग्रेस द्वारा अपने वादे को पूरा किया गया है ।
इस सौगात के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह व 7वे वित आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी के आशीर्वाद से आज क्षेत्रवासियों की वर्षों की माँग पूरी हुई है। यह क्षेत्रवासियों के लिए सड़क नहीं है इस क्षेत्र की लाइफ़ लाइन है। समस्त क्षेत्रवासियों व ब्लॉक कांग्रेस रामपुर बुशहर इस सौग़ात के लिए सभी का कोटि कोटि नमन करती है।

साथ ही ननख़री तहसील बनाने के लिए 2.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसकी पहली किश्त 26 लाख रुपये भी PWD डिपार्टमेंट में आ चुके हैं जिसका कार्य जल्द से जल्द शुरू होगा।
प्रेस वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा वर्मा, ब्लॉग कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, इंटक जिला उपाध्यक्ष जसवीर ठाकुर, बलवीर ठाकुर, लोकराज खाँची, राजिंदर श्याम, मनीष चौहान ब्लाक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल शर्मा, रतन डोगरा आदि उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

झूठ बोलना छोड़, हिमाचली होने का धर्म निभाएँ नड्डा, आपदा प्रभावितों को एक पैसे की भी विशेष सहायता नहीं दी- कांग्रेस

Mon Oct 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को झूठ बोलना छोड़कर उन्हें हिमाचली होने का धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को झूठ बोल कर देवभूमि […]

You May Like

Breaking News