“दशहरा” उत्सव पर समस्त पाठकों व प्रदेशवासियों को बधाई

|| यतो धर्मस्ततो जयः ||
धर्म एवं न्याय की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की समस्त हिंदुजन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
यह महापर्व सबके अंतस में धर्म, सत्य, अच्छाई एवं न्याय की स्थापना के लिए अथाह प्रेरणा भरे, यही कामना है।

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।

कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि दशहरा पर्व अधंकार पर प्रकाश, झूठ पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसे सम्पूर्ण देशवासी बड़े श्रद्वाभाव उल्लास तथा पारम्परिक तरीके से मनाते हैं।

यह पर्व हिन्दुओं का ऐतिहासिक तथा कई पौराणिक घटनाओं पर आधारित है। एक मान्यता अनुसार इसी दिन माँ दूर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था।

वहीं भगवान श्री राम ने इसी दिन असुरों के राजा रावण के साथ निर्णायक युद्व कर उनको पराजित किया था जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

 पठानियां ने कहा कि हमें इन पौराणिक घटनाओं से सीख लेनी चाहिए तथा इसे अपने जीवन के सिद्वान्तों  के साथ जोड़ना चाहिए।

पठानियां ने कहा कि अच्छाई का मार्ग जरूर कठिन है लेकिन यह दीर्घकालीन है जबकि बुराई असत्य पर आधारित अल्पकालीन है।

 इस अवसर पर पठानियां ने सभी प्रदेश तथा देश वासियों के सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना की है तथा भगवान श्री राम के आदर्शों  को जीवन में अपनाने की नेक सलाह दी है।

प्रतिभा सिंह ने भी दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विजय दशमी दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लंकापति रावण पर विजय का यह पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का एक ऐसा दिन है जो हमें श्रेष्ठ जीवन जीने की राह दिखाता है।
प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई है कि यह पर्व हमारे सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को 5 प्रोजेक्ट समर्पित करने के लिए राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

Sat Oct 12 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा प्रदेश में निर्मित पांच महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं आज राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर में बुनियादी ढांचा विकास के लिए निर्मित 75 परियोजनाओं में […]

You May Like

Breaking News