सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

PWD मंत्री ने तारादेवी बाइपास-मथोली संपर्क सड़क मार्ग की रखी आधारशिला, 20 दिन में टेंडर के निर्देश

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां जिला शिमला की ग्राम पंचायत क्योंथल में तारादेवी बाइपास से मथोली तक संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबित मांग के पूरा होने से ग्राम पंचायत क्योंथल व आसपास के अन्य गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।


उन्होंने विभाग को 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण की निविदा प्रक्रिया 20 दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने गांव मठोली में ‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा और जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप, सोहन लाल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा या लापरवाही- नालागढ़ में "टैंक में डूबने" से 2 कामगारों की मौत

Mon Oct 21 , 2024
एप्पल न्यूज, नालागढ़ सोलनजिला सोलन में नालागढ़ के प्लासड़ा स्थित एक उद्योग के टैंक में डूबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ईटीपी से कनेक्टेड इस टैंक में उतरते समय एक कामगार का पैर फिसल गया और टैंक में जा गिरा। इसी बीच साथी कामगार […]

You May Like

Breaking News