file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू, राज्यपाल, अग्निहोत्री, जयराम व प्रतिभा सिंह ने दी नव वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल प्रदेश विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमने वर्ष, 2024 की हर बाधा को पार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से वर्तमान सरकार ने हर मुश्किल का सफलतापूर्वक सामना किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है जिसमें प्रदेशवासियों के भरपूर सहयोग की अपेक्षा है।  

राज्यपाल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में उत्साह और उमंग लेकर आएगा तथा प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों के समर्पण भाव और कड़ी मेहनत के बल पर हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

उप-मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने नव वर्ष में प्रदेशवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश, विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेशवासी चहुंमुखी विकास के साक्षी बनेंगे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, और खुशहाली की समस्त देवी देवताओं से कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में नई उम्मीदों और अवसरों का संचार करें।

प्रतिभा सिंह ने दी बधाई

शिमला 31 दिसम्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने नव वर्ष 2025 के आगवन पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में सभी के जीवन मे खुशहाली के साथ सुख,शांति व समृद्धि की कामना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में अप्रैल से BPL परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया होगी शुरू होगी- CM

Wed Jan 1 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में अप्रैल, 2025 में बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में केवल पात्र […]

You May Like

Breaking News