file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक के 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज जी का निधन, “राजकीय सम्मान” के साथ होगा अंतिम संस्कार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ऊना/शिमला

डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक, 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज जी का हाल ही में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर पीजीआई से ऊना लाया गया है, जहां डेरा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

स्वामी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

उनके निधन से आध्यात्मिक जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है, और उनके अनुयायी इस कठिन समय में शोक संतप्त हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्वर्गवास हमारे लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

उनका निधन लम्बी बीमारी के चलते पीजीआई चंढीगढ़ में हुआ।

उन्होंने कहा कि महाराज जी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके अनुयायियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक के निधन पर शोक व्यक्त किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि महाराज जी का स्वर्गवास पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि महाराज जी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमेशा हमें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
उप-मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, पढ़ें बैठक का संभावित एजेंडा

Mon Mar 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला आज, 3 मार्च को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय, शिमला में आयोजित की जा रही है। यह बैठक आगामी बजट सत्र (Budget Session) से पहले हो रही है, इसलिए इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय […]

You May Like

Breaking News