भारत-पाक युद्ध के बीच हिमाचल के कई हिस्सों में भी मिले ड्रोन मिसाइलों के टुकड़े

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के गगरेट और जवाली विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलों के डिफ्यूज अवशेष गिरने से दहशत का माहौल बन गया।

गगरेट क्षेत्र के पिरथीपुर और बेहड़ भटेड़ गांवों में रात करीब 1:30 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज़ 10 किलोमीटर तक सुनी गई।

धमाके से खिड़कियों के शीशे कांप उठे और स्थानीय लोग नींद से जागकर बाहर निकल आए। बाद में लोगों ने मिसाइल जैसे जलते हुए धातु के टुकड़े जमीन पर पड़े देखे, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान हंसराज और पुलिस को दी गई।

पुलिस व आर्मी के बम निष्क्रिय दस्ते ने इन टुकड़ों को कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।

वहीं, जवाली विधानसभा क्षेत्र के सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव, कोटला बैल्ट के सुजनता गांव और मकड़ाहन वार्ड में भी मिसाइल के अवशेष पाए गए।

भलेरा गांव में सुबह आठ बजे लोगों ने आसमान में रोशनी और फिर धमाके की आवाज़ सुनी, जिसके बाद खाली जगह में मिसाइल का हिस्सा गिरा पाया गया।

इसी तरह मकड़ाहन में अवशेष घरों के पास मिले, जिन्हें पुलिस ने तुरंत कब्जे में लिया और निष्क्रिय किया।

एसपी नूरपुर अशोक रतन और डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी स्थानों पर विशेषज्ञों को बुलाया गया है और जांच जारी है।

इन घटनाओं से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की पुष्टि होती है और यह स्थानीय लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में बनाएंगे 60 सड़कें, फिर से बनाएंगे नगर पंचायत, 3 हजार करोड़ से बनेगी जलोड़ी जोत टनल- विक्रमादित्य

Sun May 11 , 2025
लोक निर्माण विभाग मंडल पर होगा विचार- विक्रमादित्य सिंह जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हुए शरीक एप्पल न्यूज,आनी कुल्लू लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र की 60 सड़कों को जल्द बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री […]

You May Like