सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

SP शिमला संजीव गांधी के खिलाफ BJP विधायक सुधीर शर्मा ने भेजा विशेषाधिकार हनन नोटिस

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

शिमला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा सचिवालय को भेजा है। विधायक ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उन्हें विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले का मुख्य आरोपी बताया है, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है।

विधायक शर्मा ने इस संबंध में एसपी गांधी को पहले ही एक कानूनी नोटिस भेजा था। अब उन्होंने विधानसभा सचिवालय को वीडियो और दस्तावेज़ी साक्ष्यों सहित नोटिस भेजा है।

विशेषाधिकार हनन नोटिस को विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बाद संबंधित समिति को भेजा जाएगा।

सुधीर शर्मा ने सवाल उठाया है कि यदि वह वास्तव में मुख्य आरोपी हैं, तो अब तक उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश है।

इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है और अब देखना होगा कि विधानसभा और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा समिति ने शांगटांग, चांजू, और दियोथल पावर प्रॉजेक्ट के निर्माण मे देरी पर जताया असन्तोष, मांगी रिपोर्ट

Tue May 27 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में 26 और 27 मई को सामान्य विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता समिति के सभापति केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक में समिति के सदस्य रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर और सुदर्शन सिंह […]

You May Like

Breaking News