मुख्यमंत्री का सपना हुआ सच- हिमाचल बना कोरोना डेस्टिनेशन तो शिमला बनी कोरोना की रानी, स्वास्थ्य मंत्री दे इस्तीफा- राठौर

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है आज शिमला कोरोना की रानी बन चुकी है। ये बात शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहीं। 

राठौर ने कहा कि लॉक डाउन के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि हिमाचल कोरोना डेस्टिनेशन बनाने की बात कही थी आज वो सच होती प्रतीत हो रही है। आज सरकार व प्रशासन कोरोना से निपटने में असफल है इसलिए हाई कोर्ट को दिशा निर्देश देने पड़े है। ऐसे में अपनी नाकामी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री को  इस्तीफा देना चाहिए।

स्वास्थ मंत्री को प्रदेश के सभी अस्पतालों को दौरा करना चाहिए था लेकिन ऐसा नही हो रहा है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए प्रदेश के अस्पतालों में कोविड से निपटने के उपकरण दिए है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति ठीक नही है ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि पूरा ध्यान इस महामारी से निपटने में लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमो में सोशल डिस्टनसिंग का कोई ध्यान नही रखा जा रहा है। प्रदेश में दो तरह के नियम चल रहे हैं एक बीजेपी के लिए ओर दूसरे आम जनता के लिए।

कुलदीप राठौर ने कहा कि  सरकार को अगर प्रदेश की जनता को इस बीमारी से बचाना है तो नियमो को सख्ती से लागू  करवाना चाहिए। भारत बंद पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन करती है। हिमाचल में कांग्रेस ने किसानों के पक्ष में कई रैलियां व कार्यक्रम हुए।

कांग्रेस पार्टी ने 8 दिसम्बर के बंद के लिए सभी वर्गों से सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश हो रही है। राठौर ने कहा कि कल किसान आंदोलन के समर्थन में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर व्यापार मंडल का आह्वान, 8 दिसम्बर को खुला रहेगा बाजार, परोक्ष रूप से किसानों के साथ

Mon Dec 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर 8 दिसम्बर को किसानों के समर्थन में भारत बंद में रामपुर बुशहर का व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से सहयोग नहीं देगा और अपने व्यावसायिक संस्थान खुले रखेगा। सर्वहितकारी व्यापार मंडल और रामपुर व्यापार मंडल द्वारा अपील की गई है कि कोरोना काल मे व्यापारी खासा नुकसान […]

You May Like

Breaking News