सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बिहार में एसजेवीएन की 75 मेगावाट जमुई सौर परियोजना ने हासिल की सीओडी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में 75 मेगावाट क्षमता वाली जमुई सौर विद्युत परियोजना की वाणिज्यिक प्रचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। परियोजना का क्रियान्वयन एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) ने किया है।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना से संचालन के पहले वर्ष में करीब 90 मिलियन यूनिट और 25 वर्षों में लगभग 3,522 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की संभावना है।


जमुई जिले के हधादिया और ककनचौर गांव के निकट लगभग 300 एकड़ भूमि में विकसित इस परियोजना की अनुमानित लागत 342 करोड़ रुपये है। परियोजना से उत्पादित बिजली के लिए 2.96 रुपये प्रति यूनिट का टैरिफ निर्धारित किया गया है और बिजली की आपूर्ति बिहार राज्य को की जाएगी।
एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) राजेश चंदेल ने बताया कि परियोजना से करीब 15-20 प्रत्यक्ष और 50-100 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ हरित रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
परियोजना से लगभग 82,250.74 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। एसजेवीएन के अनुसार, यह परियोजना वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत सरकार के लक्ष्य में भी योगदान देगी।
75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना को बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (BREDA) द्वारा जारी निविदा के आधार पर विकसित किया गया है। परियोजना की कमीशनिंग के साथ एसजेवीएन ने देश में अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित, मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ

Wed Aug 12 , 2026
कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की एप्पल न्यूज़, बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत बिलासपुर जिला के 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 52.50 […]

You May Like

Breaking News