file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सराज में मुख्यमंत्री की घोषणाएं धरातल पर नही उतरी खरी, लोगों को कम ठेकेदारों को दिया लाभ – महेंद्र ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र ठाकुर ने कहा है कि सिराज में जो पैसा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वीकृत किया है वास्तव में वह धरातल पर शून्य के बराबर लगा है।

उन्होंने कहा कि लोअर सराज में जनता अनदेखी करने पर मुख्यमंत्री से नाराज है। जिसके कारण सीएम इतने व्यस्त शेड्यूल की वहज से से भी सराज के गांव गांव का दौरा करने पर मजबूर हैं।

महेंद्र ने कहा कि बगस्याड्ड में बहुतकनीकी कालेज और अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा 5 वर्षों में जुमला साबित हुई है। सराज में सड़कों की हालत बेहद खराब है। जिसके मुख्यमंत्री जिमेवार हैं।

उन्होंने कहा कि सराज में लोगों को कम ठेकेदारों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सराज में 4 बिल्डिंगे खड़ी कर जनता को बेवकूफ बनाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाते जो विकास होना था वह सराज में नही हो सका है। महेंद्र ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का रिवाज बदलने का नारा नही चलेगा।

उन्होंने कहा किसान, बागवान, कर्मचारी तो खफा है ही लेकिन महंगाई से जनता भी परेशान है। उन्होंने कहा उप चुनावों की तरह भाजपा ओवर कॉन्फिडेंस में है।

महेंद्र ने दावा किया है कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यटन स्थलों पर लगाए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज, भारत को 2024 तक पर्यटन से 50 बिलियन अमरीकी डालर जीडीपी योगदान का अनुमान - जी किशन रेड्डी 

Wed Sep 21 , 2022
राज्य पर्यटन मंत्रियों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज धर्मशाला में संपन्न हुआ एप्पल न्यूज़, धर्मशाला  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राज्य पर्यटन मंत्रियों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, मिजोरम, ओडिशा, […]

You May Like

Breaking News