हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस HFS परीक्षा स्थगित, अब 5 अक्टूबर को होगी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने खराब मौसम को देखते हुए हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

आयोग की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार यह परीक्षा पहले 7 सितम्बर 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे टालकर 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

आयोग के सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश में मौजूदा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम आवश्यक था। परीक्षा की नई तिथि अभी प्रस्तावित (tentative) है और इसकी अंतिम पुष्टि शीघ्र की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जुलाई 2025 को आयोग ने प्रेस नोट जारी कर परीक्षा की तारीख 7 सितम्बर तय की थी। लेकिन आपदा की स्थिति और लगातार बिगड़ते मौसम ने परीक्षा पर असर डाला।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा से संबंधित ताज़ा अपडेट के लिए HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर नज़र रखें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का निधन, कल बिलासपुर में अंतिम संस्कार

Tue Sep 2 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) आईडी भंडारी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजन उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला ले गए। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश […]

You May Like

Breaking News