HPSIDC को मिला विदेश में रोजगार दिलाने का लाइसेंस, अब हिमाचल के युवाओं को नही देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे- CM

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस दिशा में विदेश मंत्रालय से आज हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिोनिक्स विकास निगम (एचपीएसइडीसी) को भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है।

इसके अनुसार निगम को आधिकारिक तौर पर भर्ती करने की गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है। यह प्रमाण पत्र निगम को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने के लिए अधिकृत किया गया है
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब भारत के उन अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है जो निजी लाइसेंस धारकों के माध्यम से नहीं बल्कि सरकारी स्तर पर श्रमिकों को विदेश में रोजगार प्रदान करेगा।

अब युवाओं को विदेश में रोजगार पाने के लिए एजेंटों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इससे विदेश में रोजगार के इच्छुक लोगों को गुमराह होने से बचाया जा सकेगा और उन्हें रोजगार के उचित अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इससे अब निगम अन्तरराष्ट्रीय रोजगार नियुक्तियों को नियंत्रित करने वाले नियमों की अनुपालना सुनिश्चित कर सकेगा।

भर्ती एजेंट लाइसेंस निगम की विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। राज्य के लोगों को विदेशों में नौकरी करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जसवां-प्रागपुर में "ट्रांसफर माफिया" सक्रिय, तबादलों पर रोक के बावजूद खाली हो रहे स्कूल –बिक्रम ठाकुर

Tue Jun 17 , 2025
कहा,, शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही कांग्रेस सरकार एप्पल न्यूज, शिमला जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में जो घटनाक्रम देखने को मिला है, वह कांग्रेस सरकार की नीयत और नीतियों दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रदेश सरकार ने जहां एक ओर 1 जून से […]

You May Like