हिमाचल में “चिट्टे” के कारोबार में संलिप्त “पति-पत्नी गिरफ्तार”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की एक विशेष टीम ने कृष्णानगर क्षेत्र में दबिश देकर पति-पत्नी को मादक पदार्थ (चिट्टा) की अवैध तस्करी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष देव और उनकी पत्नी कल्पना शर्मा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके रिहायशी मकान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर सदर थाना हमीरपुर में NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नशे के कारोबार या संलिप्त लोगों की जानकारी हो, तो बिना किसी हिचक के 112 या नजदीकी थाना को तुरंत सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

“नशे के विरुद्ध जंग में सहभागी बनें – एक जानकारी कई जिंदगियां बचा सकती है।”

Share from A4appleNews:

Next Post

"गिरी गाज"- छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त, पॉक्सो और IPC के तहत है मामला दर्ज

Wed Jul 30 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला/सोलन हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई गंभीर कदाचार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के उल्लंघन के तहत की है। […]

You May Like