file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार, शहीदों के परिवार उपेक्षित, ‘सम्मान भुगतान’ बना मज़ाक- राजिंदर राणा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

देश के लिए जान देने वालों को भी न्याय नहीं दे पाई सुक्खू सरकार, सैनिक परिवारों से विश्वासघात

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य सरकार शहीद भारतीय सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को न तो सैनिकों के बलिदान की कद्र है और न ही उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण की कोई वास्तविक चिंता।

राजिंदर राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की “सम्मान भुगतान” नीति पूरी तरह धरातल पर फेल साबित हुई है। पिछले दो वर्षों से वीर नारियों, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों और वीरता एवं विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाली देय राशि और पेंशन में लगातार देरी हो रही है।

यह स्थिति न केवल दुखद है बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति गंभीर असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बीते वर्ष भी बार-बार अनुरोध और तय तिथियों के बाद मजबूरी में भुगतान किया गया, जबकि इस वर्ष तो स्थिति और भी चिंताजनक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल अब तक राज्य सरकार ने वीर नारियों, शहीद सैनिकों के परिवारों और सम्मानित पुरस्कार विजेताओं को एक रुपया भी जारी नहीं किया है।

जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक सेवा से जुड़े अन्य बोर्डों (डीएसएसएबी) की तमाम कोशिशों के बावजूद भुगतान लंबित पड़े हुए हैं।

राजिंदर राणा ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन परिवारों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने लालों को खोया है, उन्हें अपने हक के लिए सरकार के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।

एक सैनिक जब देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देता है, तो उसे यह विश्वास होता है कि सरकार उसके परिवार और उसके बलिदान का सम्मान करेगी। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपने कृत्यों से इस भरोसे को बार-बार तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की यह लापरवाही केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके बलिदान के प्रति बुनियादी सम्मान की कमी को भी उजागर करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को तुरंत प्रभाव से डीएसएसएबी को लंबित अनुदान जारी करने चाहिए, ताकि सैनिकों के परिवारों को राहत मिल सके और उन्हें उनका अधिकार समय पर प्राप्त हो।

राजिंदर राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने शीघ्र इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो भारतीय जनता पार्टी सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के अधिकारों के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमनकर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्चः मुख्यमंत्री

Wed Dec 17 , 2025
एप्पल न्यूज़, घुमारवीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर जिला के घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि उन सेवाओं, त्याग और समर्पण […]

You May Like

Breaking News