file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

नववर्ष पर हिमाचल में प्रचंड ठंड, 31-1 को बारिश-बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में नववर्ष के आगमन के साथ ही ठंड का असर और अधिक बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीत दिवस, बारिश-बर्फबारी और बहुत घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई जिलों में दिन ठंडा रहने के साथ-साथ मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
India Meteorological Department के अनुसार, 31 दिसंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 1 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

इसके अलावा 30 दिसंबर 2025 और 2 जनवरी 2026 को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि सप्ताह के शेष दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस रहने की संभावना व्यक्त की है।

इसी तरह 1 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में दिन ठंडा रहने का अनुमान है। जबकि 2 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।
कोहरे को लेकर भी विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 30 दिसंबर को बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा छाने की संभावना है।

बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्र, हमीरपुर के कई हिस्से, मंडी की बल्ह घाटी, सोलन के बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र और सिरमौर के पांवटा साहिब में घने कोहरे का असर रहने का अनुमान है।

वहीं सिरमौर के कालाअंब, पांवटा साहिब और आसपास के इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में एक-दो स्थानों पर, जबकि चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड, कोहरे और फिसलन को देखते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM का BJP पर कटाक्ष, आपदा राहत भी तड़पा-तड़पा कर दे रहा केंद्र, कहाँ है 1500 करोड़ का पैकेज

Tue Dec 30 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में जारी की गई 601 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर तीखा कटाक्ष करते हुए केंद्र सरकार की नीयत […]

You May Like

Breaking News