सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

अनुकंपा आधार पर पात्र आवेदकों को नए साल का तोहफा, शिक्षा व गृह विभाग में 202 आवेदकों को मिली नियुक्तियां-CM

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार ने अनुकंपा आधार पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नियुक्ति प्रदान कर उन्हें नए वर्ष का तोहफा दिया है।
इनमें शिक्षा विभाग में 127 आवेदकों को श्रेणी-3 व श्रेणी-4 के पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें जेओए (आईटी) तथा मल्टी टास्क वर्कर शामिल हैं।

वहीं गृह विभाग में 74 आवेदकों को नियुक्तियां दी गई हैं, जिनमें 70 जेओए (आईटी) और श्रेणी-4 के चार पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अभियोजन विभाग में भी एक आवेदक को नियुक्ति प्रदान की गई है।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इसे नव वर्ष का तोहफा बताते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लंबे समय तक अनुकंपा आधार पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा कि रोजगार की उम्मीद लगाए अनेक परिवार लंबे समय तक असमंजस की स्थिति में थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इन परिवारों की पीड़ा को समझते हुए ठोस कदम उठाते हुए नियुक्तियां प्रदान की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन परिवारों की भलाई तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं, CM ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर माल रोड और रिज का किया भ्रमण

Thu Jan 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दीं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नव वर्ष 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नव वर्ष प्रत्येक घर में शांति, […]

You May Like

Breaking News