IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

टूरिज्म, MSME, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्टार्टअप जैसी कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ, भाजपा जन जन पहुंचाए योजनाएं- शेखावत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय दीपकमल मै आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे.

केंद्र की बड़ी योजनाओं के लाभ पर भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें टूरिज्म के क्षेत्र में हिमाचल को बजट में माउंटेन ट्रेल के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ होने के विषय पर कहा गया कि माउंटेन ट्रेल के प्रदेश के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे.

देशभर से आने वाले पर्यटकों को प्रदेश की उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को देखने का अवसर प्राप्त होंगे जिसमें हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा ,वहीं पहले से चल रहे हेलीपोर्ट सुविधाओं के चलने से भी टूरिज्म मै लाभ हो रहा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्षों से आयुष्मान का लाभ प्रदेश की जनता ले रही होंगी ,अच्छी शिक्षा के लिए केंद्र द्वारा कई योजनाएं पहले से ही आरंभ है,केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमएसएमई में प्रदेश के चर्चित एवं सुप्रसिद्ध पैदावार,व्यंजनों, कपड़ों और अन्य वस्तुओं को मार्केट में उद्योग विभाग की कार्यशाला के माध्यम से लाभ मिलेंगे.

कार्यशाला को पूरे प्रदेश में लगाने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है आर्थिकी मजबूत करने के लिए एमएसएमई एक बड़ा माध्यम है
स्टार्टअप योजना मै युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्रदान किए गए है गरीब व्यापारी को व्यापार आरम्भ करने के लिए मुद्रा योजना मै 10 लाख तक का बिना किसी सिक्योरिटी के लोन का प्रावधान है जिसमें 20 लाख तक के ऋण भी लिए जा सकते है.

इसी तरह केंद्र की अनेकों योजनाएं है जिसके लिए हर वर्ष भारी बजट आता है प्रदेश सरकार केन्द्र के बजट का दुरुपयोग कर रही है इस बात को प्रदेश की जनता को भली भांति समझना होगा.

बैठक में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा,प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल,प्रदेश मीडिया संयोजक करण नंदा,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, सूक्ष्म गुड़िया की पूर्व अध्यक्ष रूपा शर्मा,शिमला मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू,जिला महामंत्री राजेंद्र झीना, उपाध्यक्ष रजनी सिंह,सचिव मीना वर्मा,जिला भाजपा मुख्य प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर,प्रदेश अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष गौरव कश्यप,रजत कोहली, धनंजय पूरी,मोहित ठाकुर, दवयंती शर्मा,के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Share from A4appleNews:

Next Post

IAS अभिषेक जैन सहित हिमाचल सरकार ने किए 2 अधिकारियों के तबादले

Mon Feb 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने IAS अभिषेक जैन सहित 2 अधिकारियों के तबादले की हैं। अधिसूचना के अनुसार अभिषेक जैन को दिल्ली से हटाकर अब तकनीकी शिक्षा सचिव तैनात किया है। वहीं संदीप कुमार को मंडलायुक्त कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

You May Like

Breaking News