हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से, 21 को बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री, 834 प्रश्न 16 प्रस्ताव पहुंचे- पठानिया

एप्पल न्यूज़, शिमला

 विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानियां ने कहा कि  एक महीने  की  ब्रेक  के बाद चौदहवीं विधान सभा के 11वें सत्र का दूसरा चरण कल 18 मार्च, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे आरम्भ होगा।

इस चरण में कुल 13 बैठकें आयोजित की जाएँगी तथा इस प्रकार पिछली 3 बैठकों समेत इस बजट सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी।

 पठानियां ने कहा कि 18,19 व 20 मार्च, 2026 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तथा मुख्यमंत्री 20 मार्च को चर्चा का जवाब देंगे।

21 मार्च, 2026 को शनिवार के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू बजट अनुमान वित्तीय  वर्ष 2026-27 को सदन में प्रस्तुत करेंगे।

 23,24 व 25 मार्च,2026 को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026 -27 पर सामान्य चर्चा होगी जबकि 25 मार्च को सामान्य चर्चा का समापन होगा।

27,28 व 30 मार्च, 2026 को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की  मांगो पर चर्चा एवं मतदान होगा। जबकि 30 मार्च, 2026 को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की मांगो पर चर्चा एवं मतदान तथा विनियोग विधेयक पूर-स्थापना, विचार – विमर्श एवं पारण होगा।

 31 मार्च, 2026 (मंगलवार)का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। 01 व 02 अप्रैल, 2026 को भी शासकीय एवं विधायी कार्य होंगे।

   इस अवसर पर उन्होने कहा कि अभी तक सदस्यों से प्रश्नों से सम्बन्घित कुल 834 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें 665 तारांकित तथा 169 अतारांकित जिसमें पिछले चरण की 125 सूचनाएं (111 तारांकित तथा 14 अतारांकित)भी शामिल हैं।

यह सभी सूचनाएं  online माध्यम से प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

 इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 8 सूचनाएं, नियम 101 के तहत 3 सूचनाएं, तथा नियम 130 के अन्तर्गत 5 सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हुई हैं को भी आगामी कार्यवाही हेतु सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।  

  उन्होने कहा कि माननीय सदस्यों से जो सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई हैं वह मुख्यत: इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि, HP बोर्ड से CBSE बोर्ड में स्कूलों का विलय, सड़कों, पुलों का निर्माण, स्वीकृत सड़कों की DPR’s प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामलों व सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था  पर आधारित है।

इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी उजागर किया है।

पठानियां ने कहा कि सत्र निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से चले उनका सतापक्ष तथा प्रतिपक्ष के सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग दें तथा सदन के समय का सदुपयोग सार्थक चर्चा तथा प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों के लिए करें जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल सकें।

मेरा सरकार से भी आग्रह रहेगा कि वह भी सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों के उत्तर तथ्यों तथा सहजता के साथ उपलब्ध करवाने का प्रयास करें। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा कई प्रश्न भी पूछे गए जिनका विधान सभा अध्यक्ष द्वारा सिलसिलेबार उत्तर दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हिल्स ऑन व्हील्स" साइकिलिंग ग्रुप ने 15 KM ट्रैक के साथ रामपुर बुशहर में की नई पहल शुरू, नशे के विरुद्ध अभियान

Tue Mar 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर हील्स ऑन व्हील्स साइकिलिंग ग्रुप ने रामपुर उपमंडल में शनिवार को शानदार 15 किलोमीटर साइकिलिंग ट्रेक का आयोजन किया। ट्रेक रामपुर से अवेरी पट्टी तक और वापस रामपुर तक पूरा किया गया। सुबह 7 बजे रामपुर से शुरू हुए साइकिल सवार अवेरी पट्टी के पास मोड़ […]

You May Like

Breaking News