file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू के “पेट में इन्फेक्शन” IGMC में भर्ती, नरेश चौहान- बोले कोई गंभीर समस्या नहीं, डॉक्टर्स की निगरानी में जल्द होंगे डिस्चार्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आईजीएमसी शिमला में भर्ती हो गए हैं। उन्हें रात में अचानक पेट में तेज दर्द उठा। इसके बाद आधी रात 3 बजे IGMC शिमला पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कर रहे है।

सीएम सुक्खू अभी आईजीएमसी में ही उपचाराधीन हैं, जहां उनके सभी टेस्ट लिए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री जगत नेगी व रोहित ठाकुर भी उनकी सेहत का हाल जानने आईजीएमसी पहुंचे।

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को 3 बजे पेट में दर्द के चलते मुख्यमंत्री आईजीएमसी में भर्ती हुए हैं।

अभी तक जो टेस्ट हुए हैं उनमें पेट में खानपान के चलते इंफेक्शन होना इसकी वजह सामने आई है। कोई गंभीर समस्या नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनके अन्य रूटीन टेस्ट भी हो रहे हैं।

डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। उम्मीद है कि जल्द ही उनके जब सभी टेस्ट की जांच के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ अंजू शर्मा बनी हिमाचल लोकसेवा आयोग की सदस्य, 27 को राजभवन में लेंगी शपथ

Thu Oct 26 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला डॉ अंजू शर्मा बनी हिमाचल लोकसेवा आयोग की सदस्य, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजभवन शिमला में शपथ समारोह होगा। पढ़ें अधिसूचना

You May Like

Breaking News