सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

साहब “बर्गर” लेने निकले, पुलिस ने गाड़ी हटाने को कहा तो महिला आपे से बाहर, फ़िर मांगी “माफ़ी”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला और पुलिस कर्मी के बीच कहा सुनी होती दिखाई दे रही है।

उपरोक्त घटना दिनांक 03.04.2026 की है जिसमे एक महिला और पुरुष टैम्परेरी गाड़ी नंबर से बालूगंज की ओर जा रहे थे ।

इस दौरान इन्होंने घोड़ा अस्पताल के पास वाहन को सड़क मे खड़ा किया और आजीविका भवन बर्गर लेने चले गए। उस समय उपरोक्त महिला वाहन में ही बैठी थी।

गाड़ी ग़लत तरीके से लगने की वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा था और इसी दौरान वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी को गलत पार्क करने बारा और वाहन को निकालने बारा महिला को कहा जिसपर उपरोक्त महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ कहासुनी करने लगी और बहुत ज़्यादा उग्र भी हो गई।

यह भी उल्लेखनीय है कि महिला ने बाद मे अपने व्यवहार के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी से लिखित मे माफ़ी माँगी और खुद के व्यवहार को ग़लत और गेर ज़िम्मेदाराना माना।

शिमला पुलिस की सभी लोगों से अपील है की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

मतियाना में ऑडी कार ने व्यक्ति को मारी टककर, फ़िर नकली पिस्टल दिखाई, लोगों ने की पिटाई, रोड रेज की घटना में 2 आरोपियों पर FIR

Sun Apr 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, ठियोग /शिमला पुलिस थाना ठियोग में आज लगभग सायं 5:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मतियाना बाजार में एक DL नंबर की ऑडी कार में सवार दो पर्यटकों द्वारा रोड रेज की घटना के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। साथ ही, आरोपियों द्वारा स्थानीय […]

You May Like

Breaking News