हिमाचल की बेटी संगीता खुराना को अभियान में सराहनीय कार्यों के लिए मिला एक और सम्मान

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल की बेटी संगीता खुराना को एंटी ड्रग (नशा मुक्ति) कैंपेन में सराहनीय कार्यों के लिए एक और सम्मान मिला है।

भूपेंद्र नेगी, पुलिस अधीक्षक(State CID) शिमला ने संगीता खुराना को नशे के खिलाफ अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र (Appreciation Certificate) देकर सम्मानित किया है।
भारत सरकार के Nasha Mukt Bharat, Khushaal Bharat अभियान के तहत भी संगीता को सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।


बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगीता खुराना को हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
इनको 2022, 2023 और 2024 में महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य प्रोत्साहन पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

संगीत खुराना ने हिमाचल प्रदेश में 20 से अधिक नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित मामलों में गवाही दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव रोस्टर पर "बड़ा सवाल"- पनोली वार्ड में एक भी अनुसूचित जाति का मतदाता नहीं, वार्ड कर दिया "SC-रिजर्व", अब बदलेगा या फिर होगा बहिष्कार

Fri Apr 10 , 2026
डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-5 को अनारक्षित करने की मांग, ग्रामीणों सौंपा ज्ञापन एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पंचायतीराज चुनाव को लेकर हाल ही में जारी किया गया आरक्षण रोस्टर सवालों के घेरे में आ गया है. आए भी क्यों न क्योंकि खामियाँ ही ऐसी है कि आखिर रोस्टर को बनाया […]

You May Like

Breaking News