सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मंडी के शिकारी देवी मंदिर के पास खाई में गिरी कार, 2 की मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी
मंडी जिले में शिकारी देवी मंदिर के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना सुनसान इलाके में होने के कारण काफी देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई। इसी दौरान घायल युवकों में से एक ने हिम्मत दिखाते हुए खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफलता हासिल की और वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस ने घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम निवासी थुनाग के रूप में हुई है।

वहीं घायल युवकों की पहचान योगराज और पूर्णचंद के रूप में हुई है, जिनमें एक थुनाग और दूसरा पंगणा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लालसा-डंसा बनी BDC की "हॉट सीट", चुनावी जंग 'इंक्रोचमेंट केस' से शुरू, दुश्मनी के कगार पर महज 7500 मानदेय के लिए

Fri May 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरहॉट बीडीसी सीट वार्ड 07 लालसा-डंसा में चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह रोचक होता जा रहा है। चुनावी रण की पहली परीक्षा न्यायिक प्रक्रिया के रूप में सामने आई, जहां लालसा से उम्मीदवार मुरारकांत द्वारा देश कुमार हड्डन के खिलाफ अतिक्रमण (Encroachment) को लेकर एआरओ/तहसीलदार, पंचायत चुनाव […]

You May Like

Breaking News