file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हमीरपुर के बड़सर में मनाया जाएगा राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM सुक्खू करेंगे ध्वजारोहण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला हमीरपुर के बड़सर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।


आदेश के अनुसार जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोहों की अध्यक्षता विभिन्न मंत्रियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चंबा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार धर्मशाला (कांगड़ा), उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान कुल्लू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ (किन्नौर), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ऊना, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी नाहन (सिरमौर), आयुष मंत्री यादविंदर गोमा मंडी तथा मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर केलांग (लाहौल-स्पीति) में आयोजित समारोहों की अध्यक्षता करेंगे।


मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस समारोहों की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

जिला स्तर पर अध्यक्षता करने वाले गणमान्य व्यक्ति:
बिलासपुर – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
चंबा – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
सोलन – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल
कांगड़ा (धर्मशाला) – कृषि मंत्री चंद्र कुमार
कुल्लू – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
किन्नौर (रिकांगपिओ) – राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
शिमला – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
सिरमौर (नाहन) – टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी
मंडी – आयुष मंत्री यादविंदर गोमा
लाहौल-स्पीति (केलांग) – MLA सुंदर सिंह ठाकुर

Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल विधायक पर BDC सदस्य राजेश रढाइक का तीखा हमला, मांगा इस्तीफा

Sat Aug 8 , 2026
बदहाल सड़कों और ठप विकास कार्यों को लेकर लगाए गंभीर आरोप, बोले—जनता अब आश्वासनों से नहीं, धरातल पर काम से होगी संतुष्टएप्पल न्यूज़, चौपाल चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति और विकास कार्यों की कथित सुस्ती को लेकर BDC सदस्य राजेश रढाइक ने स्थानीय विधायक पर तीखा हमला […]

You May Like

Breaking News