सामाजिक दूरी को बनाए रखने में ई-पास मेकेनिज्म होगा सहायकः मुख्यमंत्री

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित ई-पास मेकेनिज्म न केवल लोगों को सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, बल्कि कोविड-19 महामारी में लोगों में सामाजिक दूरी भी सुनिश्चित कर रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात यहां सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को असुविधा न होने के लिए कोविड-19 से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यालय आदेश और अधिसूचना सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा राज्य के उपायुक्तों के लिए विभाग द्वारा डैशबोर्ड भी विकसित किया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विभाग द्वारा लोगों पर निगरानी रखने के लिए विकसित क्वारनटाईन ऐप भी सहायक सिद्ध होगा। इस ऐप द्वारा जो लोग क्वारनटाईन अवधि से पूर्व बाहर निकल रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विकसित कोविड-19 कानून एवं व्यवस्था प्रणाली से कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार के मामलों की रिपोर्टिंक सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी जेसी शर्मा, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चन्द ठाकुर तथा अन्य अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह से कुछ सीखें, आपदा की घड़ी में तुच्छ राजनीति न करें- बिंदल

Wed Apr 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व कुछ अन्य नेताओं के ब्यानात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में भी इन नेताओं को तुच्छ राजनीति ही दिखाई दे रही है। इन्हें यह मालूम नहीं हो रहा है […]

You May Like

Breaking News