file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल के गांव जागरूक, रोहड़ू-टिक्कर की महिलाएं कर रही मिसाल पेश, घरों पर बना रही मास्क

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोग सरकार पर ही निर्भर नहीं है बल्कि अपने बलबूते भी मिसाल पेश कर रहें है। शहरों में तो अब तक सामाजिक संस्थाएं इस लड़ाई में आगे आई ही थी। वहीं अब हिमाचल के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में भी लोग जागरूक है। शिमला ज़िला के रोहड़ू के टिक्कर क्षेत्र में भी लोगों जब मास्क नहीं मिले तो लोगों तक इस सुविधा को पहुंचाने का बीड़ा उठाने का जिम्मा महिला मंडल कोपटू कशैनी की महिलाओं ने निभाया है।

आलम यह है कि दूरदराज इस ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अपने स्वास्थ्य और कोरोना कहर से खुद तो जागरूक है ही साथ ही गांव-गांव जाकर मास्क वितरित कर अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक कर रहीं है। महिला मंडल प्रधान  वर्षा तेगटा और उप प्रधान सुषमा तेगटा के के नेतृत्व में महिलाएं घरों पर ही मास्क तैयार कर रही है। उसके बाद गांव-गांव जाकर इन मास्क को लोगों तक भी पहुंचा रहीं है। ताकि कोरोना महामारी से लोग अपना बचाव कर सके। 

ग्रामीण क्षेत्रों की ये महिलाओं एक मिसाल बनकर काम कर रही है। ऐसे जब ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा गया है कि देश दुनिया में घट रही बड़ी से बड़ी घटनाओं के दौर में भी ग्रामीण अपनी खेती बाड़ी और अन्य दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त रहते है। मगर हिमाचल के गांव जागरूक ग्रामीण महिलाओं की बदौलत अपने कामकाज के अतिरिक्त अपने स्वास्थ्य की देख रेख में भी पीछे नहीं हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

टांडा में एक और तब्लीगी पॉजिटिव, हिमाचल की चिंता बढ़ाई, अब 7 तब्लीगी अस्पताल में

Sun Apr 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा हिमाचल में रविवार को कांगड़ा टांडा से भेजी गई 21 कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट आ गई है। 21 में से 20 नेगेटिव जबकि एक कि रिपोर्ट पोकइटिव आने से हिमाचल की चिंता बढ़ गई है। ये पॉजिटिव इंदौरा से एक तब्लीगी जमात का ही है। इसे मिलाकर […]

You May Like

Breaking News