अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर राज्यपाल ने शिमला में नर्सों को किया सम्मानित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर शिमला में नर्सों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सें समाज को बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। वे खुद के संक्रमण होने के खतरे के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना जयादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में जुटी हैं।

\"\"

12 मई को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के इसी योगदान को नमन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। फ्लोरेंस नाइटिगेंल के त्याग व समर्पण को याद करते हुए हम इस व्यवसाय से जुड़े सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त करते हैं।
राज्यपाल ने सिस्टर नवोदिता राजकीय नर्सिंग काॅलेज (एसएनजीएनसी), शिमला की प्रधानाचार्य ऊषा मेहता, दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल, शिमला की मैट्रन परवीन सूद, कमला नेहरू अस्पताल, शिमला की नर्सिंग अधीक्षक वीना कौंडल तथा इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज, शिमला की नर्सिंग अधीक्षक सुनीता शर्मा को सम्मानित किया।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसानों की केसीसी लिमिट और लोन धारकों का तीन माह का ब्याज माफ कर सरकार - सुशांत

Tue May 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशांत कपरेट ने प्रदेश की जयराम सरकार से कोरोना संकट की घड़ी में किसानों की केसीसी लिमिट माफ करने के साथ ही आम लोगो के सरकार द्वारा तीन महीने तक लोन की किश्ते न चुकाने पर ब्याज न लगने की मांग की है। और […]

You May Like

Breaking News