IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पर्यावरण संरक्षण में ईको टास्क फोर्स की भूमिका सराहनीय, 19 वर्षों में रोपे 60.76 लाख पौधे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए गठित 133 ईको टास्क फोर्स पर्यावरणीय दायित्वों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का निर्वहन बखूबी सुनिश्चित कर रही है।

बीते 19 वर्षों में ईको-टास्क फोर्स ने पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।
133-ईको टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार ने बताया कि अनूठी संकल्पना पर आधारित ईको-टास्क फोर्स में एक छोटे आर्मी कोर ग्रुप के कमांड में भूतपूर्व सैनिकों को पुनः सेवा में लेकर पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में तैनात किया जाता है।

133 ईको टास्क फोर्स ने स्थापना के बाद प्रदेश में 60.76 लाख पौधे रोपित किए हैं। फोर्स द्वारा 5675 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण के साथ-साथ 4.30 लाख पौधों की क्षमता वाली 11 नर्सरियों की स्थापना भी की गई है।

ईको टास्क फोर्स द्वारा तीन अमृत सरोवरों और तालाबों का कायाकल्प किया गया है। पिछले पांच वर्षों में वनों में आग लगने की 43 घटनाओं को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया और मौजूदा 42 परियोजना क्षेत्रों में अग्निशमन लेन की स्थापना तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करके 11 चैक डैम भी स्थापित किए गए हैं।
ईको टास्क फोर्स द्वारा वन महोत्सव, एक पेड़ मां के नाम, मेरी माटी मेरा देश, स्वच्छता ही सेवा, विश्व योग दिवस इत्यादि के अवसर पर भी विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाए जाते हैं।

इसके साथ-साथ मृदा संरक्षण, वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण, जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं।

आपदा के दौरान बचाव अभियान के दौरान प्रभावित लोगों को आश्रय, भोजन और परिवहन सुविधा प्रदान करने में भी फोर्स की भूमिका सराहनीय है।

Share from A4appleNews:

Next Post

MC शिमला में रेबीज़ टीकाकरण अभियान संपन्न, 3,507 कुत्तों को लगाए टीके, अब 10% बचे

Fri Sep 12 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निगम (एमसी) शिमला क्षेत्र में 15 से 29 अगस्त 2025 तक बड़े पैमाने पर सामूहिक एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान बहु-हितधारक सहयोग और सामुदायिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिमला को रेबीज़ मुक्त शहर बनाने की दिशा […]

You May Like

Breaking News