file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा समिति सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में समितियों की बैठकें आरम्भ हो गई हैं। देश व दुनिया में व्याप्त कोरोना महामारी के दौरान समितियों की यह पहली बैठकें थी। वर्ष 2020-2021 के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दिनांक 11 मई को समितियों का गठन कर दिया था।

\"\"

विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा, लोक उपक्रम तथा प्राक्कलन समितियों की बैठकें आयोजित की गई। बैठक उपरान्त समितियों के सभी सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ शिष्टाचार भेंट की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर परमार ने सभी माननीय सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना जैसी महामारी बारे लोगों को जागरूक करवाने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया तथा सभी माननीय सदस्य एक -एक सीट छोड़कर बैठक में मौजूद रहे। बैठक के लिए समिति कक्षों को पूरी तरह से सैनेटाईज किया गया था।
लोक लेखा समिति की बैठकें माननीय सभापाति आशा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें हर्षवर्धन चौहान, कर्नल इन्द्र सिंह, बिक्रम सिंह जरियाल, बलवीर सिंह, अनिरूद्व सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, राकेश जम्वाल, सुभाष ठाकुर तथा होशियार सिंह माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
लोक उपक्रम समिति की बैठकें सभापति राकेश पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राम लाल ठाकुर, पवन नैय्यर, राजेश ठाकुर, सतपाल रायजादा, विक्रमादित्य सिंह तथा विशाल नैहरिया माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
जबकि प्राक्कलन समिति की बैठकें माननीय सभापति रमेश ध्वाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, जिया लाल, अरूण कुमार तथा मुलख राज माननीय सदस्यों ने भाग लिया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

महाराष्ट्र से आनी का पता बताकर रामपुर बुशहर पहुंचा दिए 2 नेपाली, 3 SDM के मध्य उलझा मामला- अब किए क्वारन्टीन

Wed May 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररेड जोन महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल प्रशासन द्वारा लाए गए दो नेपाली लोगों को बीच सड़क अपने हाल छोड़ दिया गया। लापरवाही इस कदर कि दोनों लोगों के पास सिवाय आधार कार्ड और ट्रेन टिकट के कोई भी दस्तावेज नहीं तो फिर उन्हें सीमा पर क्वारन्टीन […]

You May Like

Breaking News