खेगसू मंडी में पहुंची सेब की अर्ली वेरायटी के साथ नाशपाती, मिल रहे अच्छे दाम

5
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हितेश भारती खेगसू आनी

प्रधान आढ़त एसोसिएशन खेगसू ज्ञान ठाकुर ने बताया की सब्ज़ी मंडी खेगसू में अभी सेब की अर्ली वेरायटी किस्में पहुंच रही हर जिसका बागवानों को अच्छा मूल्य मिल रहा है।

\"\"

सेब के साथ ही नाशपती का भी मंडी में अच्छा मूल्य मिल रहा है। ज्ञान ठाकुर ने ये भी बताया की इस बार कोरोना महामारी के चलते सुरक्षित रहने के लिए कई एहतियातन कदम उठाए गए है ।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सेब बेचने के लिए घर से सिर्फ एक व्यक्ति ही आए ज्यादा भीड़ मंडी में ना हो।

ज्ञान ठाकुर ने बताया कि अभी निथर,आनी और दलाश के निचले इलाकों से सेब खेगसू मंडी में पहुंच रहा है । बाहर के राज्यों से आये लदानियों को हमने पहले चौदह दिन के क्वारंटाइन पर रखा उसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया है, और बागवानों , लदानियों को यहाँ पर रहने की पूरी व्यवस्था है। प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

इस मॉनसून में इम्युनिटी बढ़ाने वाली 3 चीजें जरूर खाइए...!

Wed Jul 15 , 2020
शर्मा जी, एप्पल न्यूज़ शिमला यह साल का वह समय है, जब हम उदासी से भरे दिनों का सामना करते हैं लेकिन साथ ही नम मिट्टी की खुशबू का आनंद भी लेते हैं। मॉनसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है। गर्म पकौड़े और अदरक की चाय बारिश का […]

You May Like