भावानगर पुलिस थाना के चारों जवान व स्थानीय हुए कोरोना नेगेटिव, लोगों ने ली राहत की सांस

1

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
किन्नौर जिले के भावानगर कस्बे के लिए राहत भरी खबर आई है। यहां पुलिस थाने में चारों पुलिस कर्मियों के अलावा स्थानीय बाजार में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक अन्य व्यक्ति की भी कोरोना रिर्पेाट आज नेगेटिव आ गई है। इससे भावानगर कस्बा कोरोना मुक्त हो गया है।

\"\"


भावानगर कस्बा कोरोना मुक्त होते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। भावानगर के अलावा ग्राम पंचायत निचार में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से दो लोग की कोरोना रिर्पोट नेगेटिव आ गई है। ग्राम पंचायत निचार के गरांगे के एक कोरोना पॉजिटिव रिकांगपिओ कोविड डेडिकेटिड सेंटर में उपचार चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह भी स्वस्थ्य हो कर अपने घर लौटेगा।
ग्राम पंचायत निचार में सैनिक की पत्नी और आशा वर्कर ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि सैनिक अब भी कोरोना से लड़ाई लड रहा है। भावानगर और ग्राम पंचायत निचार में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र के सहम गए थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी दोनो जगह से कई लोगों के सैंपल लेकर जांच लिए भेजे थे। सभी लोगों की कोरोना रिर्पोट नेगेटिव आने के बाद लोगों ने पहले से ही राहत की सांस ली थी। लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की रिर्पोट नेगेटिव आने के बाद लोग गद्गद् हो गए है।
वहीं, बीएमओ निचार डा0 ब्रहमजीत ने कहा कि भावानगर कस्बे से कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों की रिर्पोट नेगेटिव आई गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निचार में पॉजिटिव पाए गए सैनिक की पत्नी औए आशा वर्कर की रिर्पोट भी नेगिटिव आ गई है। जबकि सैनिक अब भी पॉजिटिव चल रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- एक ही सड़क का 2 बार शिलान्यास, तो क्या केवल वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिका बदलने को किया गया...?

Sat Jul 18 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किये गए शिलान्यास व उदघाटन को विधयाक विक्रमादित्य सिंह अब तक पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की देन बता रहे थे। वहीं अब उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को वीरभद्र सिंह द्वारा 3 साल पहले किये जा चुके शिलान्यास को दोबारा करने पर घेरा है। […]

You May Like

Breaking News