सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

अनुराग शर्मा ने हिमाचल कांग्रेस सेवादल की विभिन्न समितियों का किया गठन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई जी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा की सहमति व प्रदेशप्रभारी राम विलास रावत की संस्तुति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल को मजबूत व प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन को स्वीकृति देते हुये 6 समितियों का गठन किया गया है जिनमें वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त किया गया है।

\"\"

नव गठित समितिया इस प्रकार हैः-

प्रदेश पर्यावरण सेवा समिति में पूर्व बागवानी मंत्री एवं कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर को कन्वीनर]  आत्मा राम ऊना को सह कन्वीनर तथा प्रकाश चन्द महाजन को सचिव नियुक्त किया गया है।

शिक्षा सेवा समिति में डा0 विजय डोगरा ऊना को कन्वीनर]  प्रताप ठाकुर सायरी को सह कन्वीनर व सत्या वर्मा को सचिव बनाया गया है।

ग्राम विकास सेवा समिति में संतोष डोगरा को कन्वीनर]  प्रेम शर्मा रामपुर को सह कन्वीनर व चन्दर बन्भ नेगी को सचिव नियुक्त किया गया है।

आपदा प्रबन्धन सेवा समिति में कर्नल हरि सरन कन्वीनर]  सरदार रणजीत सिंह गुरु सह कन्वीनर एवं पंजाब सिंह कांगड़ा को सचिव बनाया गया है।

सामाजिक सुरक्षा सेवा समिति में भोपाल शर्मा को कन्वीनर]  सी0 डी0 कश्यप् करसोग को सह कन्वीनर व दीना नाथ भण्डारी को सचिव नियुक्त किया गया है।

स्वास्थय सेवा समिति में सचिवालय सेवा से सेवानिवृत अधिकारी पलक राम कश्यप्प को समन्वयक]  रोशन लाल शर्मा जाहू को सह कन्वीनर एवं किशोरी लाल वर्मा हमीरपुर को सचिव बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल की उपरोक्त सभी समितियों का गठन तत्काल प्रभावी मानी जाएगी।

प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा देष भर में सभी राज्यों में इन समितियों का गठन किया जा जा रहा है।  प्रदेष] जिला तथा ब्लाक ब्लाक स्तर तक इन समितियों का गठन करने के अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने निदेष जारी किये है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि इन समितियों में सेवादल संगठल के महिला विंग तथा यंग बिग्रेड विंग के लोग भी सदस्य नियुक्त किये जाएगे। इन समितियों में कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ एवं प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यों को जिमेंवारियां दी गई है। इन समितियों में शीघ्र ही प्रत्येक समिति में 6&6 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसी तरह जिला एवं ब्लाक स्तर पर भी इन समितियों का गठन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम मंत्रिमंडल का विस्तार, बने 3 मंत्री, अढ़ाई साल के लिए मिली कुर्सी

Thu Jul 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाकोरोना संकट के बीच के बीच और लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश में जयराम कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। कैबिनेट में पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी, नूरपुर से राकेश पठानिया व घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग को शामिल किया गया है। ये तीनों ही पहली मर्तबा […]

You May Like

Breaking News