IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर स्कूल मैदान में दो खेलने की अनुमति, अन्यथा हॉगा आन्दोलन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर शहर के युवाओं ने पदम स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें स्कूल के खेल मैदान में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि शहर के मध्य में यह एक मात्र खेल मैदान है, जबकि दूसरा खेल मैदान रामपुर से बाहर है।

युवाओं ने सुबह और शाम को मैदान खोलने की मांग को लेकर नगर परिषद के पार्षद करण शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन को ज्ञापन सौंपा, ताकि युवा इस मैदान में खेल कर अपने को फीट रख सके।


गौर रहे कि आज का युवा नशे के जाल में फंसता जा रहा है और कुछ युवाओं का खेल की ओर रूझान बढ़ रहा है। युवाओं का कहना है कि स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने की मनाही है, लेकिन यहां पर बास्केटबाल और वॉलीबाल खेलने की अनुमति प्रदान की जाए। जबकि दूसरी ओर इस मैदान में कराटे की कक्षाएं और संघ की शाखा लगाने की अनुुमति दी जा सकती है तो शहर के युवाओं को खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। जिसे लेकर युवाओं और उनके अभिभावकों में भारी रोष है।
इसके साथ साथ रामपुर में टू व्हीलर पार्किंग का प्रबंध करवाने की गुहार भी एसडीएम रामपुर से लगाई गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजयुमो किन्नौर ने एक सप्ताह में रोपे एक लाख पौधे

Sat Aug 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा किन्नौर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला किन्नौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर के दिशा निर्देश के उपरांत जिला में मॉनसून में पौधारोपण का कार्य जो प्रदेश भर में 24 से 31 जुलाई तक एक लाख पौधारोपण के लक्ष्य को लेकर […]

You May Like

Breaking News