कोरोना महामारी व् त्योहारी सीजन पर भाजपा सरकार आम जनमानस को दे रही महंगाई का तोहफा -छाजटा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी महंगाई की मार झेल रही जनता को त्यौहारी सीजन में राज्य सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन डिपो पर मिलने वाली सस्ती दालें महंगी कर दी हैं| इस कारण प्रदेश मे लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं सरकार ने नवंबर माह में राशन डिपो में मिलने वाली दालों की कीमतों में 5-5 रुपए प्रति किलो की वृद्धि की है।

\"\"


उन्होंने कहा कि डिपो में मिलने वाले सरसों के तेल में 9 रुपये की वृद्धि दालों में चने की दाल, उड़द और मूंग दाल के दाम में 5-5 रुपये की वृद्धि कि गई हैं|छाजटा ने कहा कि नई दरों के मुताबिक राशन डिपो पर जो दाल 40 रुपये थी उसके दाम 45 रुपये हो गये हैं| जो दाल 45 रुपये थी वह अब 50 रुपये मे मिलगी डिपो में बढ़ते दामों से गरीब आदमी परेशान हो गया।
छाजटा ने कहा की कोरोना काल में जहाँ गरीब लोगों की नौकरियां चली गई है, वहीं दूसरी तरफ फेस्टिवल सीजन में महंगाई ने कमर तोड़ दी है| बाजार में इन दिनों कोई भी सब्जी 50 रुपये से कम दामों पर नहीं बिक रही है. दूसरी ओर सरकार ने डिपो में मिलने वाले राशन को भी महंगा कर दिया है|
उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को सरकार से बड़ी उम्मीद थी कि राशन के दामों में कटौती होगी, लेकिन सरकार ने इसके उलट राशन के दामो को बढ़ा दिया हैं।
छाजटा कहा कि जहां पेट्रोल डीजल बस किराया, प्याज, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है वहीं दूसरी तरफ वाहनों का पंजीकरण की फीस 6 से 15% बढ़ा दी गई है उन्होंने कहा कि यह सरकार हर तरफ जनता को महंगाई प्रोस रही है। जिससे आम जनता आहत हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और सोई हुई सरकार को जगाएंगी !!

Share from A4appleNews:

Next Post

युवक की हत्या में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने भावानगर में किया NH-5 को जाम

Mon Nov 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, सन्दीप शर्मा भावानगरकाचे गाँव में युवक की हत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है पुलिस जांच से असंतुष्ट ग्रामीणों ने nh5 को भावानगर में करीब 3 घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन पर यह आरोप था कि मामले में केवल नेपाली को अभियुक्त बना […]

You May Like

Breaking News