DC किन्नौर के निर्देश- काकस्थल भेड़ प्रजनन केंद्र का कार्य जल्द करें पूरा, NH से केंद्र तक लगेगा रोप वे,L

6

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने गत दिवस किन्नौर जिला में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गौ-सदनों के रख-रखाव संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बांदग स्थित गौ-सदन में सौर-उर्जा संचालित करवाने हेतु हिम-उर्जा अधिकारियों को निर्देश दिए तथा गौ-सदन की उचित व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।  
इसके उपरान्त उपायुक्त ने भावानगर उपमण्डल के तहत आने वाले काकस्थल स्थित भेड़-प्रजन्न केन्द्र का निरीक्षण किया तथा पशु-पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की जरूरत के मुताबिक भेड़ों की नस्लों में सुधार के लिए अनुसंधान कार्यों में तेजी लाएं ताकि जिले के लोगों को उन्न्नत प्रजाति की भेड़े उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने इस दौरान भेड़-प्रजन्न केन्द्र परिसर का निरीक्षण किया तथा परिसर के शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल-शक्ति विभाग के अधिकारियों को भेड़-प्रजन्न केन्द्र के लिए रामनी नाले से नई पाईप लाईन बिछाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली से चलने वाले रज्जू मार्ग के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से भेड़ प्रजन्न केन्द्र तक रोप-वे लगाया जाए जिससे भेड़ों तक चारा पहुंचाने की समस्या को दूर किया जा सके।
इस दौरान उप-निदेशक पशुपालन विभाग अरूण सरकैक, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अशुंल सहित हिम-उर्जा विभाग के तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में PM को वर्चुअली भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

Fri Dec 18 , 2020
111 मैगावाट सावड़ा कुड्डू परियोजना का लोकार्पण करने के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित […]

You May Like

Breaking News