file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

10 मार्च के बाद हिमाचल मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, CM जयराम ने भी दिए संकेत- 5 राज्यों के नतीजे बनेगा टर्निंग पॉइंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं को स्वीकार किया है। पांच राज्यों के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत दिए है।

10 मार्च को 5 राज्यों के नतीजे टर्निंग पॉइन्ट साबित होंगे। इन्ही नतीजों पर निर्भर करेगा कि हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल कब और कैसे हो। क्योंकि 4 उपचुनाव हारने के बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि लो परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर युवा और जुझारू विधयकों को कुछ माह का अवसर दिया जाए ताकि वह भी खुद को साबित कर सके।

वहीं कई मंत्री अपने विभागों में सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उनसे विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही जुड़ा हुआ बड़ा वर्ग नाराज है। ऐसे में बेहतर हो कि उनके विभाग बदले जाए। इस पर भी 5 राज्यों के चुनावी नतीजों का असर रहेगा।

कुलमिलाकर यही माना जा रहा है कि जीत हुई तो बदलाव पक्का और हार हुई तो जनाक्रोश के आगे नतमस्तक और बच गए।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की संभावनाओं से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इंकार नही किया है। मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल की संभावनाएँ है।

अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की पूरी संभावनाएं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

GSSS खमाडी ननखड़ी स्कूल की ऐसी दुर्दशा, अब तो सुधार लो सरकार- जर्जर भवन दे रहा हादसों को न्यौता, अध्यापकों की भी कमी

Sun Jan 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, ननखड़ी रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खमाड़ी तहसील ननखरी तथा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। यहां के भवन की खस्ता हालत है यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार प्रशासन के समक्ष इस बात को रखा है लेकिन आज तक कोई […]

You May Like

Breaking News