सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 70 दिनों के बाद मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा अर्चना के साथ दर्शनों के लिए खुले मंदिरों से कपाट, श्रद्धालु उमड़े

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर आज लगभग 70 दिनों के बाद मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा अर्चना के साथ माता जी के दर्शनों के लिए मन्दिर खुल गए है ।

पिछले कई दिनों से मंदिर बंद होने के कारण इन धार्मिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन आज फिर से यह धार्मिक स्थल ऊंचे जयकारों से गुलजार हो गए।

पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु और विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हुआ और श्रद्धालुओं ने माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

हालांकि मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी के द्वारा कोविड-19 महामारी के तमाम नियमों की पालना की जा रही है और श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर ही मंदिर भेजा जा रहा है इसके अलावा सिंगल लाइन में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं।

सोशल डिस्टैसिंग का भी पालन करवाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे
मंदिर के मुख्य द्वार के पास ऑटोमेटिक सेनेटाइज मशीनें लगाई गई है ताकि श्रद्धालु हाथों को सेनेटाइज करके साफ करके माताजी के मंदिर में प्रवेश करें और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने समाज के लिए चिकित्सकों की निःस्वार्थ व समर्पित सेवाओं की सराहना की

Thu Jul 1 , 2021
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मण्डी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से चिकित्सकों को संबोधित करते हुए समाज की पीड़ाओं को कम करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल बहुमूल्य जीवन ही नहीं बचाते हैं, बल्कि मरीजों […]

You May Like

Breaking News